फूल खिलते रहे ,,,
**********
फूल खिलते रहें
इसके लिए उन्हें जड़ें चाहिए
और जड़ों को चाहिए जमीन।
हमारे पास देने के लिए
जमीन नहीं है
और मैं नहीं चाहती
पेड़ से फूल तोड़ कर गमले में सजा लूं।
मैं खुश हूं उन्हें खिलता हुआ देखकर।
मैं नहीं देख पाऊंगी ,,,
उनका मुरझा जाना।
********
Comments
Post a Comment